Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रामीण फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन शुरू

January 8, 2024

ग्रामीण फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन शुरू

चीन के क्वेइचो प्रांत की रोंगच्यांग काउंटी ने पिछले साल मई में सुंदर गांव फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन शुरू किया, जो काफी लोकप्रिय रहा। 6 जनवरी को वर्ष 2024 का नया सत्र शुरू हुआ। बताया जाता है कि कुल 62 ग्रामीण फुटबॉल टीमें वर्तमान प्रतिस्पर्धा में भाग ले रही हैं, जो पिछले साल से 42 अधिक है। 62 टीमें 10 समूहों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। प्रत्येक समूह में शीर्ष दो टीमें आगे बढ़ेंगी।

खिलाड़ी विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं। क्वालीफाइंग दौर में कुल 162 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। अनुमान है कि मई में फाइनल का आयोजन होगा। अब तक ग्रामीण फुटबॉल प्रीमियर लीग से 50 लाख से अधिक पर्यटकों ने रोंगच्यांग काउंटी का दौरा किया। पर्यटन आय करीब 6 अरब युआन रही।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें