Site icon Dainik Savera Times

जापान सहित अन्य G7 देशों ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ाया

तोक्यो : जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और जी7 देशों में शामिल अन्य देशों के नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरा होने के पर आयोजित समूह के ऑनलाइन सम्मेलन के दौरान रूस पर अतिरिक्त पाबंदियां लगाने को मंजूरी दे दी। जापान के विदेश मंत्रलय के अनुसार जी7 ने एक बयान में कहा कि नेताओं ने यूक्रेन के लिए हमारे राजनयिक, वित्तीय और सैन्य समर्थन को गति देने, रूस और उसके युद्ध के प्रयासों का समर्थन करने वालों पर पाबंदियां बढ़ाने और दुनिया के बाकी हिस्सों विशेष रूप से सबसे कमजोर लोगों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

जी7 में जापान के अलावा कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। इस साल जी7 के अध्यक्ष के रूप में किशिदा ने यह घोषणा भी की कि जापान रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाएगा, जिसमें करीब 120 व्यक्तियों और संगठनों की संपत्तियों को जब्त करना और सैन्य उद्देशय़ों के लिए इस्तेमाल किए जा सकने वाले ड्रोन व अन्य सामग्रियों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाना शामिल है।

Exit mobile version