Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

America के “नंबर 3 व्यक्ति” का बाहर होना दर्शाता है कि “अमेरिकी लोकतंत्र” कैसा है

October 5, 2023

America के “नंबर 3 व्यक्ति” का बाहर होना दर्शाता है कि “अमेरिकी लोकतंत्र” कैसा है

पद संभालने के सिर्फ नौ महीने के बाद, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी को बाहर कर दिया गया। स्थानीय समयानुसार 3 अक्तूबर को रिपब्लिकन पार्टी द्वारा नियंत्रित प्रतिनिधि सभा में मैक्कार्थी को पद से हटाने के लिए सदन के सदस्यों ने 216:210 वोट दिए। इससे अमेरिकी मीडिया ने आश्चर्य से कहा: “अमेरिकी इतिहास में अभूतपूर्व”, “प्रतिनिधि सभा अराजकता में है”, “रिपब्लिकन पार्टी नियंत्रण से बाहर है”। अमेरिका में जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग चिंतित हैं कि अमेरिकी राजनीति में “नंबर तीन व्यक्ति” के नाटकीय इस्तीफे के साथ, दो अमेरिकी पार्टियों और पार्टी के भीतर गुटों के बीच संघर्ष तेज हो जाएगा, जिससे अमेरिकी राजनीतिक में और अधिक उथल-पुथल मच जाएगी, और अमेरिकी समाज को और अधिक तोड़ा जाएगा।

जैसा कि कई विश्लेषकों ने बताया है, अमेरिका में राजनीतिक दलों के बीच तीव्र विरोध और पार्टी के भीतर गुटीय लड़ाई का तेज होना मैक्कार्थी के इस्तीफे के महत्वपूर्ण कारण हैं। अमेरिकी राजनीति में, पक्षपात हमेशा एक विषय रहा है। और पार्टी संघर्ष का सार “वीटो राजनीति” है, यानी तथ्यों के आधार पर समस्याओं को हल करने के बजाय दूसरे पक्ष की हर बात का विरोध करना। हाल के वर्षों में, अमेरिका में पक्षपात तेजी से उग्र हो गया है, यहां तक कि कई पर्यवेक्षकों का मानना ​​है कि यह “गृहयुद्ध” के स्तर तक पहुंच गया है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें