Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

2022 में चीन में 18 लाख से अधिक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कॉपीराइट पंजीकृत

April 17, 2023

2022 में चीन में 18 लाख से अधिक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कॉपीराइट पंजीकृत

चीन कॉपीराइट सुरक्षा केंद्र ने 17 अप्रैल को “2022 राष्ट्रीय कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर कॉपीराइट पंजीकरण विश्लेषण रिपोर्ट” जारी की। रिपोर्ट के अनुसार, कॉपीराइट संरक्षण और नवाचार पर्यावरण के अनुकूलन और सुधार के चलते, पिछले 10 वर्षों में चीन में सॉफ्टवेयर की गुणवत्ता और मात्रा चौतरफा तौर पर बढ़ गई है, जिसने कई व्यवसायों और उद्योगों को नवाचार और विकास की राह पर ठोस कदम उठाने के लिए बढ़ावा दिया है। 

साल 2022 में, चीन में कुल 18 लाख 35 हजार कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कॉपीराइट पंजीकृत किए गए, और पंजीकरण की संख्या लगातार पांच वर्षों तक 10 लाख से ऊपर बनी रही। इसने पिछले 10 वर्षों में चीन में सॉफ्टवेयर पंजीकरणों की कुल संख्या 1 करोड़ तक बढ़ा दी है। साल 2012 की तुलना में वार्षिक पंजीकृत सॉफ्टवेयर की संख्या में 12 गुना की वृद्धि हुई है।

साल 2022 में, चीन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और बड़े डेटा सॉफ़्टवेयर के पंजीकरण की संख्या 35 हज़ार से अधिक थी, दो प्रकार के सॉफ़्टवेयर के प्रारंभिक पंजीकरण की तुलना में क्रमशः 32 गुना और 45 गुना की वृद्धि हुई, दोनों की औसत वार्षिक वृद्धि दर 50 प्रतिशत से अधिक है, जो सभी श्रेणियों की समग्र सॉफ्टवेयर वृद्धि की तुलना में बहुत अधिक है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में चीन में कुल 1592 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने 102,546 सॉफ्टवेयर पंजीकृत किए, जो 2012 की पंजीकृत संख्या से 10 गुना अधिक है। प्रति कॉलेज और विश्वविद्यालय के पंजीकरण की औसत संख्या 16.4 से बढ़कर 64.4 हो गई, जिसमें लगभग तीन गुना की वृद्धि हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें