Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

नाव पलटने के बाद से नाइजीरिया के 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता

उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में नाव पलटने के बाद से 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता है। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह नाव इन लोगों को एक इस्लामी त्योहार से वापस लेकर आ रही थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि नाव में करीब 300 लोग सवार थे, जबकि इसकी क्षमता 100 यात्रियों की ही थी। यह नाव नाइजर राज्य के मोक्का जिले में नाइजर नदी के किनारे सोमवार की रात पलटी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अभी तक 11 शव नदी से निकाले जा चुके हैं, जिनमें नौ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

Exit mobile version