Site icon Dainik Savera Times

2023 चीन अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले में भाग लेंगे 2200 से अधिक उद्यम

 

 

वर्ष 2023 चीन अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला 2 से 6 सितंबर तक पेइचिंग में आयोजित होगा । अब तक 2200 से अधिक उद्यमों ने ऑफलाइन तौर पर इस मेले में भाग लेने की पुष्टि की है । पेइचिंग म्युनिसिपल सरकार की उप महापौर सीमा होंग ने 21 अगस्त को हुई एक न्यूज ब्रीफिंग में यह जानकारी दी ।

उन्होंने बताया कि 51 देश और 24 अंतरराष्ट्रीय संगठन सरकार और मुख्यालय के नाम पर ऑफलाइन प्रदर्शनी करेंगे । विश्व की शीर्ष 500 कंपनियों और विभिन्न व्यवसायों की लीडिंग कंपनियों में से 500 से ज्यादा उद्यम इस मेले में उतरेंगे । इस मेले की समग्र अंतरराष्ट्रीयकरण दर 20 प्रतिशत से अधिक है ।

परिचय के अनुसार इस मेले की प्रदर्शनी का क्षेत्रफल 1 लाख 55 हजार वर्गमीटर होगा ।ब्रिटेन मुख्य अतिथि देश होगा ,जो सब से बड़ा विदेशी प्रतिनिधि मंडल भेजेगा । इस के साथ इस मेले के दौरान ऑनलाइन प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी । फ्रांस ,हॉलैंड समेत 12 देश और 13 अंतरराष्ट्रीय संगठन ऑनलाइन रंग बिरंगे क्लॉड प्रदर्शनी हाल स्थापित करेंगे ।

उधर इस न्यूज ब्रीफिंग ने चीनी सहायक वाणिज्य मंत्री छन छुनच्यांग ने बताया कि जटिल और गंभीर बाहरी वातावरण के सामने चीनी सेवा व्यापार का तेज विकास बना रहा । इस साल के पूर्वार्ध में सेवा निर्यात आयात की कुल रकम 31 खरब युवान रही ,जो पिछले साल की समान अवधि से 8.5 प्रतिशत बढ़ी।पूरे साल में सेवा व्यापार के आकार में वृद्धि बरकरार होगी और व्यापार ढांचे का समायोजन बना रहेगा ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

Exit mobile version