पेशावर: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कम से कम 30 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। सेना की मीडिया शाखा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।आईएसपीआर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार और बुधवार की मध्य रात उत्तरी वजीरिस्तान जिले के हसन खेल इलाके में अफगानिस्तान की तरफ सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया। एक त्वरित कार्रवाई में, सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे 30 आतंकवादियों को मार गिराया। इसने कहा कि उनके कब्जे से भारी मात्र में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए।
अफगानिस्तान से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 30 आतंकियों को पाक सुरक्षा बलों ने मार गिराया

