Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान: पंजाब प्रान्त में पुलिस कार्रवाई में 07 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) ने प्रांत के मियांवाली जिले में सात आतंकवादियों को मार गिराने का सोमवार को दावा किया।

सीटीडी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रविवार देर रात जिले के मेकरवाल इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया, जिसके बाद आतंकवादियों और सीटीडी कर्मियों के बीच गोलीबारी हुई। गोलीबारी के दौरान सात आतंकवादी मारे गए, जबकि उनके आठ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

Exit mobile version