Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan: अशांत खैबर पख्तूनख्वा में पांच अलग-अलग अभियानों में मारे गए 10 आतंकवादी 

February 1, 2025

Pakistan: अशांत खैबर पख्तूनख्वा में पांच अलग-अलग अभियानों में मारे गए 10 आतंकवादी 

पेशावर: पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पांच अलग-अलग अभियानों में कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-र्सिवसेज पब्लिक रिलेशंस’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा ने बताया कि जवानों ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान में डेरा इस्माइल खान जिले के कुलाची में मुठभेड़ के बाद चार आतंकवादियों को मार गिराया।

इसने बताया कि सुरक्षाबलों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दत्ता खेल, हसन खेल, गुलाम खान और मीर अली में चार अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की मीडिया शाखा ने कहा,‘मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। ये आतंकवादी इन क्षेत्रों में सुरक्षाबलों के खिलाफ कई आतंकी गतिविधियों के साथ-साथ निदरेष नागरिकों की हत्या में सक्रिय रूप से शामिल थे। इसने बताया कि क्षेत्र में अन्य आतंकवादियों को मार गिराने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें: मानसिक तनाव कम करने के लिए करें विष्णु गायत्री मंत्र का जाप, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें