इंटरनेशनल डेस्क। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव उस समय और बढ़ गया जब तालिबान-नेतृत्व वाले अफगान रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले करने का दावा किया। जारी किए गए वीडियो फुटेज में कथित तौर पर पाकिस्तान के सैन्य अड्डों पर सुसाइड ड्रोन से किए गए हमलों के दृश्य दिखाई देते हैं।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ये हमले शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे किए गए। निशाने पर इस्लामाबाद के पास फैजाबाद क्षेत्र का एक सैन्य कैंप, नौशेरा स्थित सैन्य मुख्यालय, जमरूद की सैन्य टाउनशिप और एबटाबाद का सैन्य परिसर शामिल थे। सोशल मीडिया और समाचार एजेंसियों पर वायरल हो रहे वीडियो और सैटेलाइट तस्वीरों में धमाके, आग और धुएं के गुबार देखे जा सकते हैं।
VIDEO | Afghanistan’s Taliban-led Defence Ministry releases footage of strikes on Pakistani targets.
(Source: Third Party) pic.twitter.com/alqC13PuYD
— Press Trust of India (@PTI_News) February 27, 2026
तालिबान ने इन हमलों को सटीक और सफल बताते हुए दावा किया कि पाकिस्तान के प्रमुख कमांड सेंटर और सैन्य सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। यह कार्रवाई कथित तौर पर पाकिस्तान द्वारा काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे अफगान शहरों पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में की गई।
इससे पहले पाकिस्तान ने अपने अभियान को “ऑपरेशन राइटियस फ्यूरी” नाम देते हुए दावा किया था कि उसने 22 अफगान सैन्य ठिकानों को नष्ट किया और 274 तालिबान अधिकारियों एवं लड़ाकों को मार गिराया। बढ़ते घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान ने हालात को “ओपन वॉर” जैसी स्थिति बताया है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और गहरा गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...