Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान और भारत आपस में लड़ रहे थे, मैंने युद्ध खत्म करवाया : ट्रंप

न्यूयॉर्क/पेंसिल्वेनिया: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दावे को फिर से दोहराते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान में ‘जंग छिड़ी हुई थी’ और उन्होंने ही परमाणु हथियारों से लैस दोनों पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष को समाप्त कराया। ट्रंप अब तक लगभग 70 बार यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को रुकवाया था। ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया के माऊंट पोकोनो में अर्थव्यवस्था पर एक रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘10 महीनों में मैंने 8 युद्ध समाप्त करवाए जिनमें कोसोवो (और) सर्बिया, पाकिस्तान और भारत, इसराइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया.. आर्मेनिया और अजरबैजान शामिल हैं, वे आपस में लड़ रहे थे।’
भारत ने संघर्ष के समाधान में किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से लगातार इंकार किया है।

ये भी पढ़ें: * Breaking: कंगना रनौत का पासपोर्ट होगा जब्त? आज बठिंडा कोर्ट में पेशी, आ सकता है बड़ा फैसला*

Exit mobile version