Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद पाकिस्तान-बांग्लादेश की बढ़ी हलचल, गृह मंत्री मोहसिन नकवी के ढाका दौरे की चर्चा

May 7, 2026

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद पाकिस्तान-बांग्लादेश की बढ़ी हलचल, गृह मंत्री मोहसिन नकवी के ढाका दौरे की चर्चा

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी जल्द ही बांग्लादेश के दौरे पर जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार 8 मई को ढाका पहुंच सकते हैं। बांग्लादेश के वरिष्ठ पत्रकार सलाह उद्दीन शोएब चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह दावा किया है।

9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी बांग्लादेश जाएगा

बताया गया है कि मोहसिन नकवी के साथ पाकिस्तान का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी बांग्लादेश जाएगा। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत चर्चा में है। इस वजह से राजनीतिक हलकों में इस दौरे को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में मोहसिन रजा नकवी, मोहम्मुद अफजल, सुमैर अहमद सैयद, सलमान नसीर, मुहम्मद सलमान लियाकत, मुहम्मद साद बिन उबैद, राणा हुसैन ताहिर, आमिर मीर और बिलाल अफजल शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रतिनिधिमंडल बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट BG342 से ढाका पहुंचेगा।

बांग्लादेश-पाकिस्तान संबंधों में बढ़ती नजदीकी

खबरों के मुताबिक, बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद भी पाकिस्तान के साथ रिश्ते मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के समय दोनों देशों के बीच अधिकारियों के दौरे शुरू हुए थे, जो अब भी जारी हैं।

हाल ही में बांग्लादेश ने अपने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को पाकिस्तान भेजा है। ये अधिकारी मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने गए हैं और इस कार्यक्रम का पूरा खर्च पाकिस्तान उठा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग के लिए चुने गए अधिकारी बांग्लादेश के वाणिज्य, लोक प्रशासन और गृह मंत्रालय से जुड़े हैं। ये मंत्रालय प्रशासन और शासन में अहम भूमिका निभाते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार हो रहे इन दौरों और ट्रेनिंग कार्यक्रमों से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच संबंधों में बढ़ती नजदीकी साफ दिखाई दे रही है। हालांकि, इस पूरे मामले पर दोनों देशों की ओर से अभी कोई बड़ा आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें