Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan बना Asian Development Bank का सबसे बड़ा कर्जदार

April 25, 2023

Pakistan बना Asian Development Bank का सबसे बड़ा कर्जदार

इस्लामाबादः राजनीतिक उठापठक के बीच आर्थिक संकट का सामना कर रहा पाकिस्तान वर्ष 2022 में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) द्वारा वित्त पोषित कार्यक्रमों/परियोजनाओं का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बन गया है। खबराें के अनुसार, सोमवार को जारी एडीबी की वार्षिक रिपोर्ट 2022 के अनुसार, 40 देशों को प्रदान किए गए 31.8 अरब डॉलर से अधिक के कर्ज में से पाकिस्तान को 5.58 अरब डॉलर का कर्ज मिला। इनमें से पाकिस्तान को पिछले साल बैंक से 2.67 अरब डॉलर की रियायती कर्ज मिला है।

पाकिस्तान में पिछले साल आई बाढ़ ने एक-तिहाई से अधिक को फसलों को नुकसान पहुंचाया था। इससे खाद्य आपूर्ति कम होने से कीमतें बढ़ गई थीं। अफगानिस्तान में भी सूखे और आकस्मिक बाढ़ ने पूरी आबादी को प्रभावित किया। अफगानिस्तान और पाकिस्तान बढ़ती खाद्य और ऊर्जा की कीमतों से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से घरेलू मुद्रास्फीति बढ़ रही है और खपत कम हो रही है।

मनीला स्थित ऋणदाता ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में पाया कि बैंक ने एशिया और प्रशांत क्षेत्र में उभरते और चल रहे संकटों के लिए समय पर कदम उठाया है। बैंक ने पाकिस्तान के साथ किरगिज गणराज्य, मंगोलिया, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान को भी कर्ज प्रदान किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें