Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान: चीन द्वारा निर्मित जलविद्युत परियोजना में आयी तेजी

August 17, 2024

पाकिस्तान: चीन द्वारा निर्मित जलविद्युत परियोजना में आयी तेजी

पाकिस्तान में चीन द्वारा निर्मित मोहमंद जलविद्युत परियोजना ने शुक्रवार को नदी का प्रवाह बंद कर दी, जिससे पता चलता है कि परियोजना निर्माण में तेजी आ गई है। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर भाग खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्वात नदी पर स्थित 8 लाख किलोवाट के जलविद्युत संयंत्र का निर्माण चाइना केचोउपा ग्रुप कॉरपोरेशन (सीजीजीसी) द्वारा किया गया है।

चीनी कंपनी की व्यावसायिकता और उत्कृष्ट क्षमता की प्रशंसा करते हुए, परियोजना के महाप्रबंधक और निदेशक, परियोजना नियोक्ता, पाकिस्तान जल और विद्युत विकास प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी असीम रऊफ ने कहा कि परियोजना से लोगों की आजीविका में काफी सुधार होगा, देश की बिजली आपूर्ति क्षमता बढ़ेगी और पाकिस्तान के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

प्रबंधक रऊफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच गहरी मित्रता और विभिन्न क्षेत्रों में सुचारु सहयोग है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सरकार परियोजना के निर्माण का पूरा समर्थन करना जारी रखेगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि परियोजना समय पर पूरी हो और उपयोग में जल्द लायी जाए।

वहीं, सीजीजीसी के परियोजना प्रबंधक थ्स्वेइ च्येन ने चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि परियोजना के चरम पर लगभग 6,000 नौकरियां पैदा हुईं। उन्होंने कहा कि परियोजना निर्माण टीम ने तकनीकी चुनौतियों पर काबू पाना जारी रखा है और उम्मीद है कि यह आधुनिक जल सुविधा जल्द से जल्द पाकिस्तान के लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

चीनी प्रबंधक के अनुसार, एक बार चालू होने के बाद, परियोजना सालाना 2.86 अरब किलोवाट-घंटे स्वच्छ बिजली पैदा करेगी, 16,700 हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र जोड़ेगी और स्थानीय लोगों को हर साल 14 करोड़ क्यूबिक मीटर पीने का पानी उपलब्ध कराएगी।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें