Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान-चीन दोस्ती अटूट है: पाक प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ “उच्च-स्तरीय साक्षात्कार” कार्यक्रम में एक अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान पहाड़ों और नदियों से जुड़े अच्छे पड़ोसी हैं, विश्वास और वफ़ादारी से बंधे अच्छे दोस्त हैं, एक-दूसरे का समर्थन करने वाले अच्छे साझेदार हैं, और सुख-दुख बाँटने वाले अच्छे भाई हैं। पाकिस्तान-चीन मित्रता अटूट है: “जब तक यह दुनिया रहेगी, यह मित्रता बनी रहेगी।”

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में दोनों पक्षों ने चीन-पाकिस्तान साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने में ठोस प्रगति की है, जो साझा भविष्य वाले समुदाय की भावना को गहराई से मूर्त रूप देता है।

उन्होंने पाकिस्तान के लिए चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के महत्व की सराहना करते हुए कहा कि हमने महत्वपूर्ण विकास हासिल किया है। उनका मानना ​​है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित मानव जाति के लिए साझा भविष्य समुदाय की अवधारणा का आज विश्व के लिए असाधारण महत्व है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा बहुपक्षवाद की वकालत वास्तव में वही है, जिसकी इस युग को आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: अमृतसर के सठियाला गांव में गुरु ग्रंथ साहिब की हुई बेअदबी, लोगों ने जताया विरोध

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

   

Exit mobile version