Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान का सीमा पर हमलों के जवाब में तालिबान के 274 लड़ाकों को मार गिराने का दावा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अफगान तालिबान के सीमा पर कथित हमलों के जवाब में सैन्य अभियान शुरू करते हुए दावा किया कि इस कार्रवाई में 274 तालिबान लड़ाके मारे गए हैं। अफगान तालिबान के कई सीमा चौकियों पर कथित तौर पर हमले करने के बाद वीरवार देर रात ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ शुरू किया गया। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पुष्टि की कि यह अभियान जारी है और कहा कि सशस्त्र बल अफगान तालिबान की आक्रामकता का कड़ा जवाब दे रहे हैं।

अभियान के बारे में सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने बताया कि कम से कम 274 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं। उन्होंने बताया, काबुल, पकतिया और कंधार में अफगान तालिबान के रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया गया है और हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उनके अनुसार अफगान तालिबान शासन की कम से कम 27 चौकियां नष्ट कर दी गईं, जबकि 9 अन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया गया।

Exit mobile version