Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिफॉल्ट से बचने के लिए Saudi Arabia पर निर्भर Pakistan : Ishaq Dar

January 5, 2023

डिफॉल्ट से बचने के लिए Saudi Arabia पर निर्भर Pakistan : Ishaq Dar

इस्लामाबादः अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के विकल्प के रूप में पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने अगले कुछ दिनों के भीतर सऊदी अरब से 3 अरब डॉलर की दूसरी खैरात प्राप्त करने की आशा व्यक्त की है। इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या संकट से बचने के लिए किसी विदेशी देश की ओर से कोई ठोस प्रतिबद्धता है, डार ने कहा, कि ‘कुछ दिनों में, सऊदी अरब हमारी मदद करेगा।’’ उन्होंने बताया कि पाकिस्तान सऊदी अरब से 3 अरब डॉलर प्राप्त करेगा। पिछले तीन महीनों में दो बार, डार ने कहा था कि सऊदी अरब पिछले एक साल में दूसरी राहत राशि के रूप में तीन अरब डॉलर नकद देगा। उन्होंने कहा था कि मामला अब सऊदी राजा के समक्ष उनकी अंतिम सहमति के लिए लंबित है।

स्थिति की गंभीरता के कारण, नागरिक-सैन्य नेतृत्व ने पिछले एक सप्ताह में आर्थिक स्थिति पर दो बार से अधिक चर्चा की है, जिसमें उच्चतम स्तर- एनएससी भी शामिल है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा कि एनएससी ने आईएमएफ में जाने की योजना का समर्थन किया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि इस बात पर आम सहमति है कि वर्तमान संकट से बाहर आने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। डार ने कहा कि ऋणों का रोलओवर ‘कोई असामान्य बात नहीं है,‘ क्योंकि सभी राष्ट्र पुरानी देनदारियों का भुगतान करने के लिए नए पैसे उधार लेने का विकल्प चुनते हैं या वे रोलओवर का विकल्प चुनते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘हम जमा राशि को रोलओवर करने का विकल्प चुन रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि चीन शीघ्र ही 1.2 अरब डॉलर की प्रतिपूर्ति करेगा, लेकिन यह नहीं बताया कि क्या बीजिंग भी नया ऋण देगा। डार ने दावा किया कि 30 जून तक, विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति ‘पाकिस्तान की आज की स्थिति की तुलना में काफी अच्छी’ होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें