Site icon Dainik Savera Times

Tibet में ट्रांस-हिमालय फोरम की बैठक में हिस्सा लेंगे Pakistan के विदेश मंत्री Jalil Abbas Jilani

इस्लामाबादः पाकिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी 4-5 अक्टूबर को तिब्बत में आयोजित होने वाले तीसरे ट्रांस-हिमालय फोरम फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन में भाग लेने के लिए चीन की यात्र करेंगे। यहां मीडिया की एक खबर से यह जानकारी मिली। फोरम की बैठक तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के ल्हासा से 400 किलोमीटर पूर्व में स्थित निंगची में आयोजित होने वाली है। यह स्थान अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले के उत्तर में, और बहुत करीब स्थित है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Andhra Pradesh में एक शख्स को एक महीने का आया इतने करोड़ का बिजली बिल, दुकान मालिक देखकर हुआ हैरान

पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी ने सोमवार को विदेश कार्यालय के हवाले से बताया, ‘‘विदेश मंत्री चीन के विदेश मंत्री वांग यी के विशेष आमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं।’’ खबर में कहा गया है कि ट्रांस-हिमालय फोरम की शुरुआत 2018 में भौगोलिक सम्पर्क, पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिकी संरक्षण और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर क्षेत्र के देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग मजबूत करने के लिए की गई थी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Karnataka में कार और ट्रक की हुई टक्कर, मां और बच्चा जले जिंदा

फोरम के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आखिरी बैठक 2019 में चीन में कोविड-19 महामारी फैलने और दुनिया भर में लॉकडाउन लगने से पहले आयोजित की गई थी। इस वर्ष फोरम का विषय ‘‘पारिस्थितिक सभ्यता और पर्यावरण संरक्षण’’ है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री जिलानी ट्रांस-हिमालय फोरम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह मंगोलिया के उप प्रधानमंत्री, चीन के विदेश मंत्री और अफगानिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे।

Exit mobile version