Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान सरकार ने इमरान खान की पार्टी PTI पर प्रतिबंध लगाने की करी घोषणा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की संघीय सरकार ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले की घोषणा की है।

पाकिस्तानी न्यूज़ पोर्टल डॉन की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई पर संघीय सरकार द्वारा प्रतिबंधों की घोषणा रणनीति के तहत हो सकती है, ताकि इस पार्टी को नेशनल असेंबली में सबसे बड़ी पार्टी बनने से रोका जा सके। यह घोषणा सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षित सीटों के मामले में पीटीआई और इद्दत मामले में पार्टी प्रमुख को राहत दिए जाने के बाद की गई है।

Exit mobile version