Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान सरकार अमरीका, इंग्लैंड और कनाडा से आने वाले सिखों को देगी 30 मिनट में मुफ्त ऑनलाइन वीजा

November 3, 2024

पाकिस्तान सरकार अमरीका, इंग्लैंड और कनाडा से आने वाले सिखों को देगी 30 मिनट में मुफ्त ऑनलाइन वीजा

Free Online Visa : पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने विदेश में रहने वाले सिखों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। गृह मंत्री की घोषणा के अनुसार, पाकिस्तान सरकार अमरीका, इंगलैंड और कनाडा से आने वाले सिखों को पाकिस्तान में उनके तीर्थ स्थलों की यात्र के लिए 30 मिनट के भीतर मुफ्त ऑनलाइन वीजा देगी।

फिलहाल भारत के सिखों के लिए इस वीजा सुविधा की घोषणा नहीं की गई है। PSGPC ने अपने सोशल मीडिया में इस बात की जानकारी दी है। पाकिस्तानी मंत्री की यह टिप्पणी तब आई जब उन्होंने गुरुवार को लाहौर में सिख तीर्थ यात्रियों के 44 सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

मंत्री ने कहा कि यह सुविधा इन देशों में रहने वाले भारतीय मूल के सिखों के लिए भी उपलब्ध है। उन्होंने सिख तीर्थयात्रियों से पाकिस्तान आने का आग्रह करते हुए कहा, आप साल में 10 बार पाकिस्तान आ सकते हैं और हम हर बार आपका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे सऊदी अरब मुसलमानों के लिए पवित्न है, वैसे ही पाकिस्तान सिख समुदाय के लिए पवित्र है।

मंत्री नकवी ने युवा पीढ़ी को आकर्षित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा, कि पाकिस्तान में कई सिख विरासत स्थलों को दर्शन के लिए खोला जाएगा। इस संबंध में किसी परमिट की आवश्यकता नहीं होगी।

पाकिस्तान जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों की संख्या सालाना 1 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने की इच्छा व्यक्त की। सिख प्रतिनिधिमंडल ने नकवी को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया। ऑनलाइन वीजा प्रसंस्करण की आसानी की सराहना करते हुए कहा की आपने हमारा दिल जीत लिया है।

अमरीका के एक प्रमुख पंजाबी संगठन के नेता ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चाहल ने पाकिस्तान और भारत की सरकारों से सीमा पार व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए वाघा सीमा को दोबारा खोलने का आग्रह किया है। चाहल ने एक बयान में गृह मंत्री की टिप्पणियों का हवाला देते हुए इस कदम का स्वागत किया और कहा कि इससे वीजा आवेदन प्रक्रिया आसान हो गई है। उन्होंने पाकिस्तान और भारत सरकार से सीमा पार व्यापार के लिए वाघा सीमा को फिर से खोलने का आग्रह करते हुए कहा कि यह आपसी आर्थिक विकास की दिशा में एक उचित कदम होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें