Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान ने जैश प्रमुख मसूद अजहर पर 70 लाख का ईनाम बरकरार रखा

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर की गिरफ्तारी में मदद देने वाली जानकारी के लिए 70 लाख रुपए का ईनाम नाम बरकरार रखा है। अजहर पाकिस्तानी संघीय जांच एजैंसी (एफआईए) की सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों की सूची में शामिल है। जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक अजहर भारत में कई आतंकी मामलों में वांछित है, जिनमें 2001 में संसद पर हुआ हमला भी शामिल है।

वह उन 20 भगौड़ों में भी शामिल था जिन्हें भारत ने पाकिस्तान से सौंपने को कहा था। भारत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद यह मांग फिर दोहराई थी। भारतीय अधिकारियों ने जैश-ए-मोहम्मद का संबंध बाद के कई हमलों से भी जोड़ा है, जिनमें 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला और 2019 का पुलवामा हमला शामिल हैं। अजहर का नाम 2021 में एफआईए की सबसे अधिक वांछित आतंकवादियों की सूची ‘रैड बुक’ में शामिल किया गया था।

उसका नाम 2026 की ‘रैड बुक’ में भी शामिल किया गया है। सूची में उसे जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख के तौर पर पहचाना गया है और इसमें प्रविष्टि की तारीख 31 दिसंबर, 2021 दी गई है। इस सूची में अजहर का नंबर 1480 है और इसमें सबसे 1,804 आतंकवादियों के नाम शामिल हैं। ताजा घटनाक्रम वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की अगली पूर्ण बैठक से पहले हुआ है, जिसका आयोजन 26 से 30 अक्तूबर तक पैरिस में होना है।

Exit mobile version