Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में भारी बारिश से तबाही: 24 से अधिक की मौत, कई लापता

August 15, 2025

पाकिस्तान में भारी बारिश से तबाही: 24 से अधिक की मौत, कई लापता

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत सहित कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश के कारण अब तक कम से कम 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल और कई लापता बताए जा रहे हैं।

मकान की छत गिरने से पांच लोगों की मौत

लोअर दीर, बाजौर और एबटाबाद के जिलों में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लोअर दीर के मैदानी इलाके सोरी पाओ में एक मकान की छत गिरने से पांच लोगों की मौत हुई है और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बचाव दल ने मलबे से सात लोगों को निकालने में सफलता हासिल की, जिनमें से पांच को मृत घोषित किया गया।

प्रशासन की लोगों की अपील

बाजाैर के जिला आपातकालीन अधिकारी अमजद खान ने बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, इसलिए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने को कहा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें