Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेट्रोल की कीमतों 137 रुपये का इजाफा, डीजल के दामों में भी हुई बढ़ोतरी… मचा हाहाकार

April 3, 2026

पेट्रोल की कीमतों 137 रुपये का इजाफा, डीजल के दामों में भी हुई बढ़ोतरी… मचा हाहाकार

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने पेट्रोल के दाम में करीब 43% और डीजल के दाम में लगभग 55% तक बढ़ोतरी कर दी है। पाक सरकार ने पेट्रोल की कीमतों 137 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों 184 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई है। अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत करीब 458.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

यह भी पढ़ें-
अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर किया हमला, 3 सैनिकों की मौत, 12 अन्य घायल
हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, 60% सीटें मुफ्त चुनने के फैसले को सरकार ने किया स्थगित
West Asia Conflict: ईरान के एक बड़े पुल पर हवाई हमला, 8 लोगों की मौत, 95 घायल

महीने के अंदर दूसरी बार बढ़े ईंधन के दाम 

यह बढ़ोतरी पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने गुरुवार को घोषित की, और नई कीमतें उसी दिन सुबह से लागू कर दी गईं। खास बात यह है कि एक महीने के अंदर यह दूसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। पिछले महीने भी करीब 20% तक कीमतें बढ़ाई गई थीं।

सरकार का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इसका असर सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। पाकिस्तान ज्यादातर तेल सऊदी अरब और यूएई से आयात करता है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आता है। ऐसे में वहां की स्थिति का सीधा असर ईंधन की कीमतों पर पड़ता है।

दोपहिया वाहन चालकों के लिए सब्सिडी देने का ऐलान

हालांकि, आम लोगों को कुछ राहत देने के लिए सरकार ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए सब्सिडी देने का ऐलान किया है। इसके तहत अगले तीन महीनों तक उन्हें पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की छूट मिलेगी, लेकिन यह छूट हर महीने अधिकतम 20 लीटर तक ही सीमित रहेगी। इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर आम जनता, खासकर किसानों और रोजाना वाहन चलाने वाले लोगों पर पड़ेगा, क्योंकि इससे रोजमर्रा के खर्च और महंगाई दोनों बढ़ने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें