Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान: पैरामिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर पर आत्मघाती हमला, 3 की मौत

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पैरामिलिट्री फोर्स फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी के हेडक्वार्टर पर सोमवार को आत्मघाती बम धमाका हुआ। इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई घायल बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, हेडक्वार्टर पर दो सुसाइड बॉम्बर्स ने हमला किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले हमलावर ने मुख्य गेट पर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया, जबकि दूसरा हमलावर सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर कंपाउंड तक पहुंच गया और फिर वहां धमाका किया।

ये भी पढ़ें: ठंड के बीच IMD का बड़ा अलर्ट, 6 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

हमले के तुरंत बाद आर्मी, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। सुरक्षा बलों का मानना है कि अभी भी हेडक्वार्टर के अंदर कुछ आतंकवादी मौजूद हो सकते हैं, इसलिए अंदर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। हालात को नियंत्रण में लाने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

स्थानीय लोगों के लिए यह हमला दहशत भरा रहा। पास के इलाके में रहने वाले सफदर खान ने बताया कि हमले के बाद सड़क को पूरी तरह ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है और सुरक्षा बलों ने पूरे मार्ग को घेर लिया है। यह हेडक्वार्टर आबादी वाले और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में स्थित है, इसलिए प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल की जांच में जुटी हैं और आसपास के अस्पतालों में मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोना–चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें 10 ग्राम गोल्ड और सिल्वर का रेट

Exit mobile version