इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान के बाजौर जिले में एक आतंकवादी हमले में 11 सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को बताया कि उत्तर-पश्चिमी इलाके बाजौर में हुए एक आतंकवादी हमले में 11 सुरक्षा बल के जवानों की मौत हो गई। सेना के अनुसार, इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत सात अन्य लोग घायल हुए हैं।
ये भी देखें :-
खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में आतंकवादियों ने एक संयुक्त सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया। हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को चौकी की दीवार से टकरा दिया, जिससे इमारत ढह गई और 11 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पास के नागरिक घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा। इस दौरान एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत सात अन्य लोग घायल हो गए।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर हमले का आरोप
पाकिस्तानी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया कि 16 फरवरी को बाजौर जिले में सुरक्षा बलों और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों की संयुक्त चेक पोस्ट पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों ने हमला करने की कोशिश की।
11 पुलिसकर्मियों की मौत
बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 12 आतंकवादी मारे गए। इसके बाद हमलावरों ने विस्फोटक से भरी गाड़ी को चेक पोस्ट की दीवार से टकरा दिया। धमाके के कारण इमारत ढह गई, जिससे 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। ISPR के अनुसार, विस्फोट से आसपास की रिहायशी इमारतें भी प्रभावित हुईं। इस हादसे में एक मासूम लड़की की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत सात अन्य लोग घायल हुए हैं।
ये भी पढे़ं :-

