Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान : नहर में गिरी ट्रॉली, 10 लोगों की मौत

इस्लामाबादः दक्षिणी पाकिस्तान में ट्रैक्टर से खींची जा रही एक ट्रॉली के नहर में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी हैं। यह हादसा शुक्रवार रात पंजाब के डेरा गाजी खान जिले में हुआ। बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि ट्रॉली में 46 लोग सवार थे और वे स्थानीय दरगाह में ज़यिारत के लिए जा रहे थे।

अधिकारी के मुताबिक, अब तक 27 व्यक्तियों को बचाया जा चुका है जबकि नहर से 10 शव निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों में 7 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 9 लोग अब भी लापता बताए गए हैं और आशंका जताई जा रही है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

Exit mobile version