Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan : वैन और ट्रक में हुई टक्कर, 7 लोगों की मौत, 19 घायल

April 26, 2023

Pakistan : वैन और ट्रक में हुई टक्कर, 7 लोगों की मौत, 19 घायल

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के टोबा टेक सिंह जिले में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जिले के गोजरा इलाके के धरमकोट गांव में एक यात्री वैन और एक मिनी ट्रक की भिडंत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव टीमों को दुर्घटनास्थल तत्काल भेजा गया।

दोनों वाहनों में दुर्घटना के बाद आग लग गयी थी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और अन्य 19 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रुप से झुलसने से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा दोनों वाहनों की भिडंत के बाद उनमें लगे गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया और वाहनों में आग लग गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें