इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका-इजरायल और ईरान तनाव के बीच बढ़ती महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तान के लोगों के लिए राहत की खबर आई है। सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है, जिससे आम जनता को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में बताया कि पेट्रोल के दाम 80 रुपये प्रति लीटर कम किए जा रहे हैं। इस कटौती के बाद पेट्रोल की नई कीमत 378 रुपये प्रति लीटर हो गई है। ये नई दरें शनिवार रात 12 बजे से लागू होंगी।
दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण तेल की आपूर्ति और कीमतों पर असर पड़ा है। इसका असर पाकिस्तान पर भी देखने को मिला, जहां पहले ईंधन के दाम बढ़ा दिए गए थे। हालात ऐसे हो गए थे कि सरकार को लोगों से कम यात्रा करने की अपील करनी पड़ी। इसके लिए वर्क फ्रॉम होम और चार दिन का वर्क वीक जैसे कदम भी लागू किए गए थे।
लगातार बढ़ती कीमतों के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी और कई जगह विरोध-प्रदर्शन भी हो रहे थे। ऐसे में सरकार ने पेट्रोल सस्ता कर राहत देने की कोशिश की है। हालांकि, दूसरी ओर डीजल की कीमतें अब भी ऊंची बनी हुई हैं। फिलहाल पाकिस्तान में डीजल लगभग 520.35 रुपये प्रति लीटर है। सरकार ने पेट्रोल सस्ता करके डीजल की महंगाई का असर कम करने की कोशिश की है, क्योंकि डीजल का इस्तेमाल ज्यादातर परिवहन और माल ढुलाई में होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने टैक्स में बदलाव कर यह संतुलन बनाया है। पेट्रोल पर टैक्स बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डीजल पर टैक्स घटाकर शून्य कर दिया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...