Site icon Dainik Savera Times

भारत के पड़ोसी देश में लगा भूकंप का झटका, घरों से बाहर निकल भागे लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

Today bhookamp

इस्लामाबादः बेनजुएला में भूकंप से मचे भारी तबाही के बाद शनिवार सुबह पाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 35 किलोमीटर (22 मील) की गहराई में था। स्थानीय समय के अनुसार यह भूकंप सुबह करीब 8:36 बजे आया। भूकंप के झटके कई इलाकों में महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ समय के लिए घबराहट फैल गई।

फिलहाल कोई नुकसान की सूचना नहीं
भूकंप के बाद लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी भी तरह के बड़े जान-माल के नुकसान या किसी गंभीर हादसे की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

 

एक सप्ताह में 10 से ज्यादा बड़े भूकंप
पिछले एक सप्ताह के दौरान दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में 10 से ज्यादा बड़े भूकंप दर्ज किए गए हैं। लगातार आ रहे इन भूकंपों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञ सभी घटनाओं पर नजर रख रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में हालात का लगातार आकलन किया जा रहा है।

कई देशों में दिखा भूकंप का असर
हाल के दिनों में आए कई भूकंपों ने अलग-अलग देशों में नुकसान पहुंचाया है। खास तौर पर वेनेजुएला में भूकंप के कारण काफी तबाही की खबरें सामने आई हैं। कई स्थानों पर इमारतों को नुकसान पहुंचा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं की पहले से सटीक भविष्यवाणी करना संभव नहीं है। इसलिए लोगों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए और भूकंप आने की स्थिति में सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना और अफवाहों से बचना भी बेहद जरूरी है।

 

Exit mobile version