कीव/इस्लामाबा: यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि पाकिस्तान और चीन के भाड़े के सैनिक उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के वोवचांस्क क्षेत्र में रूसी सैनिकों के साथ लड़ रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा “मैं वोवचांस्क में हमारे देश की रक्षा करने वालों के साथ था। हमने कमांडरों से अग्रिम मोर्चे की स्थिति, वोवचांस्क की रक्षा और युद्ध की गतिशीलता के बारे में बात की। हमने ड्रोन की आपूर्ति और तैनाती, भर्ती और ब्रिगेड के लिए प्रत्यक्ष वित्तपोषण के मुद्दों पर भी विशेष रूप से चर्चा की। इस क्षेत्र में हमारे योद्धा युद्ध में चीन, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, पाकिस्तान और अफ्रीकी देशों के भाड़े के सैनिकों की भागीदारी की रिपोर्ट कर रहे हैं।’’
ये भी पढ़ें : तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा, बाजार को सहारा

