Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का ड्रोन हमला, दो घरों को बनाया निशाना, एक युवक घायल

November 27, 2026

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का ड्रोन हमला, दो घरों को बनाया निशाना, एक युवक घायल

Pakistani army drone strike: पाकिस्तान की सेना लगातार बलूचिस्तान के नागरिकों को निशाना बना रही है। इसी कड़ी में वाशुक जिले में पाकिस्तानी सेना ने दो घरों पर ड्रोन से हमला किया, जिसमें एक युवक घायल हो गया।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने वाशुक के राघई इलाके में स्थित मुल्ला धुनी गांव में एक सैन्य अभियान के दौरान ड्रोन हमले में दो घरों को निशाना बनाया। रिपोर्ट में कहा गया कि यह ताजा घटना ऐसे समय में हुई, जब बलूचिस्तान में नागरिकों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।

केच जिले के इलाकों में जमीनी अभियान
स्थानीय सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तानी सेना ने केच जिले के बुलेदा में कुचक और उसके आसपास के इलाकों में जमीनी अभियान भी चलाया। एक अन्य घटनाक्रम में, पासनी के कुलांच इलाके में कुंदरी सर दश्त में भी एक अभियान की खबर है। रिपोर्टों के अनुसार, इस दौरान सेना के जवानों के साथ एक सशस्त्र समूह के सदस्य भी थे, जिन्हें स्थानीय लोग ‘डेथ स्क्वाड’ कहते हैं।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में बुशफायर का बढ़ा खतरा, 6 राज्यों में अलर्ट जारी

 

पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में दो महिलाएं हुई थी घायल
इससे पहले, बलूचिस्तान के सुराब जिले में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में दो महिलाएं घायल हो गई थीं। इस हमले को पूरे प्रांत में चल रही ‘सामूहिक सजा’ का हिस्सा बताते हुए ‘बलूच यकजेहती कमेटी’ (BYC) ने कहा कि बुधवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने सुराब के हाजिका इलाके में गोले दागे, जिसमें गुल बीबी नाम की एक बुजुर्ग महिला और आठ साल की एक बच्ची घायल हो गईं।

रोजमर्रा का जीवन हुआ मुश्किल
बीवाईसी ने कहा, “हाजिका के लोगों के लिए ऐसे हमले कोई नई बात नहीं हैं। उन्हें अपने रोजमर्रा के जीवन में लगातार छापेमारी, धमकियों और सैन्य अभियानों का सामना करना पड़ता है, जबकि राज्य की अपनी सुरक्षा विफलताओं का खामियाजा भी उन्हें ही भुगतना पड़ता है। पूरे सुराब में डर का माहौल है। मंडोखेल, अनारी और सुरक में रहने वाले लोग पाकिस्तानी सेना की धमकियों और सैन्य अभियानों का सामना कर रहे हैं, जिससे उनका रोजमर्रा का जीवन जीना मुश्किल होता जा रहा है।”

कृषि भूमि को पहुंचाया जाता है नुकसान
संगठन ने आगे कहा, “सोलर पैनल तोड़ दिए जाते हैं, कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाया जाता है और परिवारों की आजीविका के साधन छिन जाते हैं। महिलाओं व बच्चों को परेशान और डराया-धमकाया जाता है, जिससे वे और भी असुरक्षित हो जाते हैं। ये घटनाएं बलूच लोगों को निशाना बनाकर दी जा रही ‘सामूहिक सजा’ और उत्पीड़न के एक लगातार जारी पैटर्न को दर्शाती हैं।”

बीवाईसी ने आगे आरोप लगाया कि पाकिस्तानी बलों ने मस्तुंग रोड पर एक ड्रोन हमले में आम नागरिकों को निशाना बनाया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें