Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तानी नौसेना की बड़ी कार्रवाई; अरब सागर से जब्त की 10 लाख डॉलर की ड्रग्स

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी नौसेना की ओर से हाल ही में उत्तरी अरब सागर में चलाये गये, मादक पदार्थ विरोधी अभियान में भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि यह अभियान नौसेना के विमानों की सहायता से चलाया गया। उन्होंने कहा कि मोआविन नामक पाकिस्तानी नौसेना के जहाज ने एक संदिग्ध जहाज को रोककर उसकी छानबीन की। इस दौरान, जहाज के छिप हुए डिब्बों में रखी नशीली दवाएं बरामद की गईं।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

Exit mobile version