Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने चीन के साथ बेहतर विश्व निर्माण की आशा जतायी

January 29, 2025

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने चीन के साथ बेहतर विश्व निर्माण की आशा जतायी

28 जनवरी को, पाकिस्तानी प्रधान मंत्री मुहम्मद शहबाज़ शरीफ़ ने वीडियो के माध्यम से चीन सरकार और चीनी लोगों के साथ-साथ पाकिस्तान में प्रवासी चीनी लोगों को चीनी नव वर्ष की शुभकामनाएं भेजीं और कहा कि पाकिस्तान चीन के साथ एक बेहतर दुनिया के निर्माण की आशा करता है।

शहबाज़ शरीफ़ ने चीन की असाधारण उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए इसे “21वीं सदी के महत्वपूर्ण विषयों में से एक” बताया। उन्होंने कहा कि चीन का महान कायाकल्प का मार्ग चीनी नेताओं की बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता को दर्शाता है। पाकिस्तान चीन की सफलता की कहानी से प्रेरणा ले सकता है।

शहबाज़ ने कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और समान दृष्टिकोण पर आधारित घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण सम्बंध अब एक सर्व-मौसम रणनीतिक सहकारी साझेदारी में परिवर्तित हो गए हैं। पाकिस्तान और चीन के बीच अटूट मित्रता हमेशा से ही पाकिस्तान की विदेश नीति की आधारशिला रही है, जो दोनों देशों के आपसी सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर व्यवहार करने के तरीके को दर्शाती है। हम आशा करते हैं कि पाकिस्तान और चीन एकजुट होंगे, एक बेहतर विश्व के निर्माण के लिए दृढ़तापूर्वक प्रतिबद्ध रहेंगे, तथा वैश्विक शांति, समृद्धि और सामंजस्य में संयुक्त रूप से योगदान देंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें