Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज की मंत्रिमंडल आज लेगी शपथ, दूसरी बार संभालेंगे पाकिस्तान की कमान

March 11, 2024

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज की मंत्रिमंडल आज लेगी शपथ, दूसरी बार संभालेंगे पाकिस्तान की कमान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सरकार गठन पर कई दिनों तक चले परामर्श के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मंत्रिमंडल सोमवार को अपराह्न तीन बजे शपथ लेगी। जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में होगा जिसमें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी मंत्रिमंडल के सदस्याें को शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री शहबाज ने जैसे की शुरूआत में तया किया था

कि वह अपने मंत्रिमंडल को अभी वृहत रूप नहीं देने वाले हैं, लेकिन दूसरे चरण में ज्यादा मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार को नए मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि तारिक फातमी विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक के रूप में शपथ लेंगे। वित्त मंत्री औरंगजेब खान बनेंगे जबकि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी को गृह मंत्री बनाया जाएगा।

इस बीच सूत्रों ने कहा कि कानून मंत्रालय पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ सीनेटर आजम तरार को, सूचना मंत्रालय अताउल्ला तरार को और रक्षा मंत्रालय ख्वाजा आसिफ को दिया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय मुसादिक मलिक को, जबकि सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्रालय शजा फातिमा ख्वाजा को दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार अहद चीमा को प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में शामिल किया जाएगा, जबकि बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री जाम कमाल और पीएमएल-कायद के चौधरी सालिक हुसैन भी मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी।

इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी (आईपीपी) के नेता अब्दुल अलीम खान और पीएमएल-एन नेता अमीर मुकाम को भी संघीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का अनुमान है। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान को कैबिनेट में दो मंत्रालय भी दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री शहबाज द्वारा देश के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने के एक सप्ताह बाद मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो रहा है, जबकि श्री जरदारी ने एक दिन पहले देश के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की और शपथ ग्रहण समारोह में सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें