Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों ने फरवरी में भेजा 4.9 % अधिक धन : Central Bank

March 11, 2023

विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों ने फरवरी में भेजा 4.9 % अधिक धन : Central Bank

इस्लामाबादः विदेशी पाकिस्तानी कामगारों द्वारा भेजे जाने वाले धन में फरवरी में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। केंद्रीय बैंक ने यह जानकारी दी हैं। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने कहा कि श्रमिकों के प्रेषण ने फरवरी में पिछले महीने के 1.894 अरब डॉलर की तुलना में 1.987 अरब डॉलर का प्रवाह दर्ज किया। एसबीपी ने कहा कि साल-दर-साल आधार पर प्रेषण में 9.5 प्रतिशत की कमी आई है।

बैंक के अनुसार, पिछले महीने मुख्य रूप से सऊदी अरब से 454.6 मिलियन डॉलर, संयुक्त अरब अमीरात से 324 मिलियन डॉलर, ब्रिटेन से 317 मिलियन डॉलर और अमेरिका से 219.4 मिलियन डॉलर पाकिस्तान भेजा गया। गौरतलब है कि विदेश में रह रहे श्रमिकों द्वारा भेजा जाने वाला धन पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे विदेशी मुद्रा के प्रमुख स्नेतों में से एक हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें