Site icon Dainik Savera Times

Pakistan के डा. जान मोहम्मद के घर लिया 60वें बच्चे ने जन्म, अब जाहिर की ये इच्छा

क्वेटा : पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत में सरदार हाजी जान मोहम्मद के घर में साल 2023 के पहले ही दिन एक और बच्चे का जन्म हुआ है, जिसके बाद उनके कुल बच्चों की संख्या 60 हो गई है। जान मोहम्मद के 60 बच्चे 3 पत्नियों से पैदा हुए हैं, जबकि उनके 5 बच्चों की मौत हो चुकी है। जान मुहम्मद के 55 बच्चे जीवित और स्वस्थ हैं। जान मोहम्मद ने कहा कि वह नए साल के आगमन पर बच्चे के जन्म से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे का नाम हाजी खुश खल खां रखा गया हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि जान मोहम्मद की 3 पत्नियां और बच्चे एक ही घर में रहते हैं। जान मोहम्मद पेशे से कंपाउंडर हैं और उपनगर में अपना क्लीनिक चलाते हैं। जान मोहम्मद चौथी पत्नी की भी इच्छा रखता हैं, जिसके लिए वह तलाश कर रहा है। बीते दिनों अपने बयान में जान मोहम्मद ने कहा था कि उनका लक्ष्य 100 बच्चे पैदा करना था और उन्हें और बच्चे देने के लिए वह अल्लाह के बहुत शुक्रगुजार हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version