Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan के PM Shehbaz Sharif ने पीएम मोदी की मां हीराबेन के निधन पर जताया शोक

December 30, 2022

Pakistan के PM Shehbaz Sharif ने पीएम मोदी की मां हीराबेन के निधन पर जताया शोक

इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शुक्रवार को शोक प्रकट किया। शरीफ ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘मां को खोने से बड़ा नुकसान और कोई नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर मेरी ओर से शोक संवेदनाएं।’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में अहमदाबाद के अस्पताल में आज तड़के निधन हो गया। हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। उनके पार्थिव शरीर का गांधीनगर में अंतिम संस्कार किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें