
खार्तूम: मध्य सूडान के एक गांव पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के हमले में रविवार को कम से कम 40 नागरिक मारे गए।
गैर-सरकारी समूह अबू गौता प्रतिरोध समिति ने एक बयान में कहा, “गीज़ीरा राज्य के अबू गौता क्षेत्र के गौज़ अल-नका गांव पर आरएसएफ के हमले में कम से कम 40 नागरिक मारे गए।” बयान के अनुसार, आरएसएफ विस्थापित ग्रामीणों को मृतकों को दफनाने के लिए वापस लौटने से रोक रहा है, इसलिए गांव में कई शव खुले में पड़े हैं। समिति ने नागरिक समाज संगठनों से आरएसएफ पर दबाव डालने का आह्वान किया है, ताकि वह निवासियों को गांव में प्रवेश करने और मृतकों को दफनाने की अनुमति दे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...