Site icon Dainik Savera Times

Sudan में अर्धसैनिक बलों ने किया भीषण हमला, 15 की हुई मौत अन्य 32 लोग घायल

खार्तूम : पश्चिमी सूडान में उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी एल फशर के एक बाजार में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के तोपखाने हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए और 32 अन्य घायल हो गए। उत्तरी दारफुर राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक इब्राहिम खतिर ने बुधवार को बताया, ‘सभी मृत और घायल नागरिक थे। उन्हें एल फशर में अल-मवाशी (पशुधन) बाजार को निशाना बनाया गया था।

उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी एल फशर में 10 मई से भीषण झड़पें हो रही हैं। यह 15 अप्रैल, 2023 के बाद से देश भर में सूडानी सशस्त्र बलों और आरएसएफ के बीच व्यापक संघर्ष की नवीनतम वृद्धि है। पिछले महीने मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के नवीनतम अपडेट के अनुसार, इस घातक संघर्ष ने अब तक कम से कम 16,650 लोगों की जान ले ली है।

Exit mobile version