Site icon Dainik Savera Times

पेरिस ओलंपिक: चीनी एथलीटों ने दो स्वर्ण पदक जीते

1 अगस्त को, चीन की ओर से महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में यांग ज्यायु ने स्वर्ण पदक जीता और पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजीशन प्रतियोगिता में लियू युकुन ने स्वर्ण पदक जीता। ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता के पहले दिन, चीनी टीम ने स्वर्ण पदक जीता। यांग ज्यायु ने महिलाओं की 20 किलोमीटर रेस वॉक को 1 घंटे, 25 मिनट और 54 सेकंड में जीता।

खेल के बाद, यांग ज्यायु ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं आठ साल से इस स्वर्ण पदक का इंतजार कर रही हूं।” पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजिशन प्रतियोगिता में क्वालीफाइंग राउंड में प्रथम स्थान पर रहे लियू युकुन ने 463.6 के स्कोर के साथ सभी खिलाड़ियों को पछाड़ दिया और चैंपियनशिप जीत ली। टेनिस प्रतियोगिता में, चीनी खिलाड़ियों ने पहली बार ओलंपिक टेनिस एकल फाइनल में प्रवेश किया।

झेंग छिनवेन ने टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड के इगा स्विएतेक को 6:2, 7:5 से हराया और फाइनल में पहुंचे। मिश्रित युगल में, वांग शिन्यू और झांग झिझेन भी फाइनल में पहुंचे। तैराकी प्रतियोगिता में, चीन ने महिलाओं की 4X200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले और महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई में दो कांस्य पदक जीते। चीनी प्रतिनिधिमंडल ने उस दिन कुल 2 स्वर्ण और 3 कांस्य जीते, और वर्तमान में 11 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य के साथ पदक सूची में पहले स्थान पर है।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version