Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Paris Olympic : भरे स्टेडियम में महिला एथलीट ने घुटनों पर बैठकर किया बॉयफ्रेंड को प्रपोज, देखें वीडियो

August 8, 2024

Paris Olympic : भरे स्टेडियम में महिला एथलीट ने घुटनों पर बैठकर किया बॉयफ्रेंड को प्रपोज, देखें वीडियो

Paris Olympic 2024: 2024 पेरिस ओलंपिक महज 3 दिनों में खत्म होने वाला है। इसी बीच कई तस्वीरें व वीडियो सामने आ रही हैं। कई खिलाड़ी मेडल जीतकर खुशियां मना रहे हैं तो कई खिलाड़ियों के सपने चकनाचूर होते नजर आ रहे हैं। हालांकि इसी बीच पेरिस ओलंपिक का एक मजेदार वायरल वीडियो सामने आई है। फ्रांस की एक एथलीट ने सरेआम घुटने पर बैठकर अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज कर दिया है। वायरल वीडियो में एलिस फिनोट ओलंपिक 3000 मीटर स्टीपलचेज प्रतियोगिता खत्म करने के बाद स्टैंड की तरफ पहुंचती है।

 

इस दौरान वह अंगूठी निकालकर अपने प्रेमी को प्रपोज करती है। जिसे देखकर वहां खड़ी भीड़ भी तालियों से इस प्रपोजल को यादगार बना देती है। बताते चले कि फिनोट स्टीपलचेज में चौथे स्थान पर आई, जो एक यूरोपीय रिकॉर्ड है। लोग इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एलिस ने अपने बॉयफ्रेंड ब्रूनो मार्टिनेज बारगीला को सरेआम प्रपोज कर दिया। ब्रूनो स्पेनिश ट्रायथलीट हैं। वहीं एलिस और ब्रूनो काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

वीडियो को खूब मिल रहे लाइक्स और कमेंट्स
वायरल वीडियो को खूब लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। वीडियो में एलिस को अपने प्यार का इजहार करते हुए साफ देखा जा सकता है। ओलंपिक के बाद एलिस दौड़कर स्टैंड की तरफ जाती हैं। स्टैंड के बाहर खड़े होकर एलिस अपनी जेब से रिंग निकालती हैं और घुटनों पर बैठकर एलिस को प्रपोज कर देती हैं। एलिस का प्रपोजल देखकर पूरे स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें