Site icon Dainik Savera Times

आतंकवाद के खिलाफ नए सैन्य अभियान पर संसद में होगी चर्चा : Khawaja Asif

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ आतंकवादियों के खिलाफ नए सैन्य अभियान के मुद्दे पर संसद से परामर्श करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने मांग की थी कि किसी भी नए अभियान पर सर्वोच्च मंच पर चर्चा की जानी चाहिए। अज्म-ए-इस्तेहकाम अभियान शुरू करने का निर्णय शनिवार को राष्ट्रीय कार्य योजना की शीर्ष समिति की बैठक में लिया गया जो देश से आतंकवाद को खत्म करने के लिए 2014 में स्वीकृत एक रणनीति है।

योजना की घोषणा के एक दिन बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसदों ने कहा कि इस मामले पर संसद में चर्चा होनी चाहिए थी क्योंकि यह किसी भी नए अभियान के बारे में निर्णय लेने के लिए सर्वोच्च मंच है। मंत्री ने पहले पीटीआई की आलोचना करते हुए कहा कि यह निर्णय लिए जाने के समय पार्टी के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के मुख्यमंत्री बैठक में मौजूद थे, लेकिन बाद में उन्होंने यह भी घोषणा की कि मामले को संसद के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा, कि हम मुद्दे को संसद में भी लाएंगे जहां इस विषय पर बहस होगी। अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो इसपर बोल सकते हैं।

Exit mobile version