Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan में China से आयातित रेलवे यात्री कारों का यात्री परिचालन शुरू

January 28, 2023

Pakistan में China से आयातित रेलवे यात्री कारों का यात्री परिचालन शुरू

पाकिस्तान की रेल कंपनी ने 27 जनवरी को एक समारोह आयोजित किया, जिसमें घोषणा की गई कि 2022 में चीन से आयातित रेलवे यात्री कारों को ग्रीन लाइन एक्सप्रेस ट्रेन समूह में शामिल किया जाएगा और आधिकारिक तौर पर यात्री संचालन में लगाया जाएगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने समारोह में भाग लिया और भाषण देते हुए कहा कि चीन ने पाकिस्तान को कई नए कार्यों के साथ बहुत उन्नत रेलवे यात्री कारों का निर्यात किया है।

इन यात्री कारों के संचालन में आने के बाद, वे पाकिस्तान रेलवे की छवि को सुधारेंगे, यात्रियों को आरामदायक और तेज यात्रा का आनंद लेने की अनुमति देंगे, और अधिक यात्रियों को रेलवे यात्रा चुनने के लिए आकर्षित करने में मदद करेंगे। पाकिस्तानी रेल मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने भाषण देते हुए पाकिस्तान को ग्रीन लाइन एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बहाल करने में मदद करने के लिए चीन को धन्यवाद दिया। यह लाइन बाढ़ के कारण निलंबित कर दी गई थी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें