Site icon Dainik Savera Times

कजाकिस्तान में यात्री विमान क्रैश, 66 लोगों की मौत की आशंका, देखें Video

Kazakhstan Plane Crash ; कजाकिस्तान : कजाकिस्तान में एक यात्री विमान क्रैश हो गया। यह विमान अजरबैजान एयरलाइंस का था और यह इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस विमान हादसे में 66 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। यह हादसा कजाकिस्तान में तब हुआ जब विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की। राहत और बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अपडेट जारी है…

बता दें कि इस विमान में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, इस हादसे में कुछ लोग जीवित बचे हैं। कजाकिस्तान के संबंधित मंत्रालय ने कहा है कि इमरजेंसी सर्विसेज दुर्घटनास्थल पर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। विमान के क्रैश होने के बाद राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं, जबकि हादसे की वजह की जांच की जा रही है।

वायरल हो रहे वीडियो

वहीं इस दुर्घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें विमान को तेजी से जमीन की ओर गिरते हुए और हादसे का शिकार होते हुए देखा जा सकता है। इन वीडियोज में एक धमाके की आवाज और उसके बाद आग और धुएं का गुबार हवा में उछलता दिखाई दे रहा है। यह दृश्य हादसे की भयावहता को और स्पष्ट करता है। अभी तक मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है।

 

 

 

Exit mobile version