Site icon Dainik Savera Times

Brazil में यात्रियों से भरा झूला पुल गिरा, 3 लोग Missing

साओ पाउलोः दक्षिण ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में मम्पीटुबा नदी पर बना एक झूला पुल गिरने से कम से कम तीन लोग लापता हैं और 20 अन्य घायल हो गए हैं। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के टोरेस शहर को पासो डे टोरेस (सांता कैटरिना में) से जोड़ने वाला साधारण हैंगिंग ब्रिज कार्निवाल अतिरिक्त वजन के कारण टूट गया। टोरेस के पर्यटन सचिव माथियस जुंगेस ने सोमवार को स्थानीय मीडिया को बताया, तीस लोगों को बचा लिया गया है और वे अब भी तीन लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है। रियो ग्रांडे डो सुल की राजधानी पोटरे एलेग्रे शहर में स्थानीय रेडियो स्टेशन रेडियो गौचा ने अग्निशमन विभाग का हवाला देते हुए कहा कि दुर्घटना के समय पुल पर 100 से अधिक लोग थे।

Exit mobile version