Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चूहाई राजमार्ग बंदरगाह से यात्रियों की संख्या में इजाफा

January 6, 2026

चूहाई राजमार्ग बंदरगाह से यात्रियों की संख्या में इजाफा

हांगकांग-चूहाई-मकाओ पुल के चूहाई राजमार्ग बंदरगाह से चीन के क्वांगतोंग, हांगकांग और मकाओ के बीच यात्रा करने वालों की संख्या 6 जनवरी को 10 करोड़ से अधिक हो गई।

बताया जाता है कि हांगकांग-चूहाई-मकाओ पुल की कुल लंबाई 55 किमी है, जो दुनिया में सबसे लंबा समुद्र पार पुल है। 6 वर्षों की तैयारी और 9 वर्षों के निर्माण के बाद चीन ने दुनिया के पुल के इतिहास में एक चमत्कार कर दिया। अक्तूबर 2018 में पुल पर यातायात शुरू हुआ। इससे हांगकांग से चूहाई और मकाओ तक यात्रा का समय 3 घंटे से कम होकर लगभग 45 मिनट हो गया है। हाल के वर्षों में क्वांगतोंग, हांगकांग और मकाओ के निवासियों के आदान-प्रदान में तेज होने के चलते हांगकांग-चूहाई-मकाओ पुल के चूहाई राजमार्ग बंदरगाह से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई।

आंकड़ों के अनुसार चूहाई राजमार्ग बंदरगाह खुलने के बाद हांगकांग और मकाओ के निवासियों ने 5 करोड़ 87 लाख 30 हजार बार मुख्य भूमि में प्रवेश किया और बाहर निकले, जो यात्रियों की कुल संख्या का 58.7 प्रतिशत है। 2025 में हांगकांग और मकाओ वासियों ने करीब 1 करोड़ 80 लाख बार मुख्य भूमि में प्रवेश किया और बाहर निकले, जो वर्ष 2019 की तुलना में करीब 300 फीसदी अधिक है।

वहीं, चूहाई राजमार्ग बंदरगाह खुलने के बाद मुख्य भूमि के यात्री 3 करोड़ 93 लाख 80 हजार बार हांगकांग और मकाओ गए। वर्ष 2025 में यह संख्या 1 करोड़ 25 लाख 70 हजार थी, जो एक नया रिकार्ड है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें