Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

“शांति और मित्रता 2023” बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा

November 13, 2023

“शांति और मित्रता 2023” बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा

चीनी सेना नवंबर के मध्य से अंत तक कंबोडिया, लाओस, मलेशिया, थाईलैंड और वियतनाम की सेनाओं के साथ चीन के क्वांगतोंग प्रांत के चानच्यांग शहर में “शांति और मित्रता 2023” बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्याभ्यास करेगी। बताया जाता है कि यह पहली बार है कि इस श्रृंखला का सैन्याभ्यास चीन में आयोजित किया जाएगा।

सैन्याभ्यास में संयुक्त आतंकवाद विरोधी और समुद्री सुरक्षा बनाए रखने के लिए थल और समुद्र में संयुक्त अभ्यास किया जाएगा। जिसका उद्देश्य सैन्याभ्यास में शामिल विभिन्न पक्षों की शहरी आतंकवाद विरोधी, समुद्री आतंकवाद विरोधी और समुद्री डकैती विरोधी क्षमता उन्नत करने के साथ आपसी सैन्य विश्वास व व्यावहारिक सहयोग बढ़ाना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें