Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व चीन-अमेरिका संबंधों की निचली रेखा है: चीनी उप विदेश मंत्री

January 16, 2023

शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व चीन-अमेरिका संबंधों की निचली रेखा है: चीनी उप विदेश मंत्री

चीनी उप विदेश मंत्री श्येफंग ने 16 जनवरीको2023 व्यापक स्थिति के वार्षिक फोरम में एक भाषण देते हुए मौजूदा चीन-अमेरिका संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के रूप में, चीन और अमेरिका के व्यापक साझा हित हैं और विश्व शांति और स्थिरता की रक्षा करने और वैश्विक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने में विशेष रूप से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। दोनों देशों और दोनों देशों कीजनता को वास्तव में चीन-अमेरिका संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

श्येफंग ने आगे कहा कि राष्ट्राध्यक्षों की कूटनीति चीन-अमेरिका संबंधों का मार्गदर्शन करती है, जो द्विपक्षीय संबंधों के विकास में रणनीतिक नेतृत्व की भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ऐतिहासिक विकास के अनुभवों और सबकों कासार कर चीन-अमेरिका संबंधों के विकास के लिए सही दिशा को स्पष्ट किया है, यानी आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, सहयोग और उभय जीत।

उन्होंने आगे जोर देते हुए यह भी कहा कि शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व चीन-अमेरिका संबंधों की निचली रेखा है। यदि चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका प्रतिस्पर्धा करते हैं, चाहे वह शीत युद्ध हो या गर्म युद्ध, व्यापार युद्ध या वैज्ञानिक और तकनीकी युद्ध, यह अंततः दोनों देशों और दुनिया के विभिन्न देशों के हितों को नुकसान पहुंचाएगा।

(वेइतुंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें