Site icon Dainik Savera Times

फंग लीयुएं और टो लाम की पत्नी ने चीनी राष्ट्रीय कला केंद्र का दौरा किया

Peng Liyuan and the Wife of To Lam Visit

Peng Liyuan and the Wife of To Lam Visit

इंटरनेशनल डेस्क: 15 अप्रैल की सुबह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लीयुएं और चीन की राजकीय यात्रा पर आए वियतनामी राष्ट्रपति टो लाम की पत्नी न्गो फंग ली ने चीनी राष्ट्रीय कला केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर द पर्फोर्मिंग आर्ट्स) का दौरा किया।

फंग लीयुएं और न्गो फंग ली ने एक साथ आपेरा थिएटर, आभासी वास्तविकता की रचना के स्थान और रिकार्डिंग स्टूडियो का दौरा किया और कला केंद्र द्वारा कलात्मक रचना का समर्थन करने, सांस्कृतिक सेवा प्रदान करने और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने की स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने चीनी परंपरागत नृत्य की रिहर्सल और ‌कोरस ‌की रिकार्डिंग देखी।

फंग लीयुएं ने आशा व्यक्त की कि दोनों देशों की सांस्कृतिक संस्थाएं और कलाकार विभिन्न तरीकों से आदान-प्रदान व सहयोग कर दो देशों और दोनों देशों की जनता की मित्रता बढ़ाएंगे। न्गो फंग ली ने फंग लीयुएं के उत्साहपूर्ण सत्कार के प्रति आभार व्यक्त किया और चीनी संस्कृति विकास की उपलब्धियों की प्रशंसा की और दोनों देशों के सांस्कृतिक व कलात्मक क्षेत्रों का आदान-प्रदान और दो देशों की मित्रता बढ़ाने की इच्छा जतायी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version