Site icon Dainik Savera Times

2024 में चीन में संग्रहालयों का भ्रमण करने वाले लोगों की संख्या 1 अरब 49 करोड़ से अधिक

इंटरनेशनल डेस्क : रविवार की सुबह अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने के लिए चीन के मुख्य सभा-स्थल कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह पेइचिंग वृहद महल संग्रहालय में आयोजित हुआ। इस समारोह पर चीनी प्राचीन अवशेष ब्यूरो ने पिछले साल चीन के संग्रहालय कार्य के विकास पर नये आंकड़े जारी किये। इसके अनुसार वर्ष 2024 में चीन में संग्रहालय जाने वाले दर्शकों की कुल संख्या 1 अरब 49 करोड़ से अधिक है।

परिचय के अनुसार पिछले साल के अंत तक चीन में दर्ज हुए संग्रहालयों की संख्या 7046 है, जो गतवर्ष से 213 से बढ़ गयी। इसका मतलब है कि प्रति 2 लाख चीनियों के लिए एक संग्रहालय है। उनमें से 91.46 प्रतिशत संग्रहालय मुफ्त रूप से उपलब्ध हैं। वर्ष 2024 में चीन में 40 हजार से अधिक विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनियां आयोजित हुईं और 5 लाख 10 हजार से अधिक शैक्षिक गतिविधियां हुईं।

इस समारोह पर वर्ष 2024 चीनी संग्रहालयों की 10 सबसे बड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शनियों और वर्ष 2025 में सबसे रचनात्मक संग्रहालयों की सूची जारी  की गयी और वर्ष 2024 चीनी संग्रहालय कार्य के विकास की रिपोर्ट सार्वजनिक की गयी।

इसके अलावा एशियाई सांस्कृतिक विरासत लीग की पेइचिंग में तैनाती पर हस्ताक्षर रस्म आयोजित की गयी और घोषणा की गयी कि वर्ष 2026 अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के चीनी मुख्य सभा-स्थल कार्यक्रम करने वाला शहर भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश की राजधानी हुहहोट होगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

Exit mobile version